नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बी. ए. पाठयक्रम (FYUP) के मुददे के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवम् सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव डॉ. प्रेम सिंह बुधवार 05जून2013 से तीन दिवसीय अनशन शुरू किया जो आगामी 07 जून 2013 तक चलेगा । डॉ. प्रेम सिंह का कहना है कि उनके सर्मथन में आये दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र सच्चर व अन्य साथियों को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफतार करने की कोशिश की गयी।

धरना के सर्मथन में डूटा अध्यक्ष अमरदेव शर्मा, डूटा उपाध्यक्ष डॉ. हरीश खन्ना, समाजवादी शिक्षक मंच के सचिव डॉ. विक्रम सिंह, डी. टी. एफ. के सचिव राजीव कुंवर पूर्व डूटा अध्यक्ष सास्वती मजूमदार, कार्यकारी परिषद के सदस्य आभादेव हबीब, डॉ. अश्वनी कुमार व अन्य ने हिस्सा लिया। नागरिक समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी धरने को सर्मथन दिया। जिनमें कूचा पण्डित के निगम पार्षद राकेश कुमार, भूतपूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जैन, रामगोपाल सिसोदिया आदि मौजूद थे।

इस मौके पर डूटा उपाध्यक्ष डॉ. हरीश खन्ना ने सरकार से हस्तक्षेप कि माँग करते हुये कहा कि चार वर्षीय बी. ए. पाठयक्रम (FYUP) जन विरोधी, गरीब, SC/ST और अल्पसंख्यक के विरोधी है। डूटा अध्यक्ष अमरदेव शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविधालय के कुलपति का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। चार वर्षीय बी. ए. पाठयक्रम लाकर निर्धन बच्चो को शिक्षा से वंचित करने सोची समझी कुलपति की चाल हैं।