देवेंद्र फडणवीस के भाई ने जज लोया केस से जुड़े वकील को आधी रात धमकाया
देवेंद्र फडणवीस के भाई ने जज लोया केस से जुड़े वकील को आधी रात धमकाया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रिश्ते के भाई पर जज बी. एच. लोया केस से जुड़े एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अभियान बाराहाते को आधी रात भद्दी भाषा में धमकाने का आरोप लगा है।
द कैरवान मैगज़ीन में प्रकाशित रिपोर्ट “We Are Coming In Even In 2019 … Then We Will See”: Fadnavis’s Cousin Threatens Lawyer Gathering Information On Loya Case" के मुताबिक संजय फडणवीस मुख्यमंत्री के चचेरे भाई हैं। संजय फडणवीस ने कहा है कि 2019 में हम ही सत्ता में आएंगे। तब जेल जाना पड़े या पुलिस उठा ले जाए तो कुछ मत कहना।
अभियान बाराहाते से संजय ने यह भी कहा कि- तेरी पत्नी की इज्जत करता हूं, इसलिए कुछ नहीं कह रहा हूं। फोन पर दी गई धमकी की शिकायत अजनी पुलिस थाने में दी गई है।
द कैरवान मैगज़ीन ने फोन की साउंड क्लिप अपनी साइट पर चस्पा की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनाव आयोग को दिये गए प्रतिज्ञापत्र में 2 प्रकरणों का जिक्र नहीं किये जाने का प्रकरण एड.सतीश उके ने सामने लाया था। उस प्रकरण को न्यायालय ने खारिज कर दिया था। अब एड.उके का वकीलपत्र लेनेवाले वकील बाराहाते ने नए सिरे से प्रकरण को सामने लाया है। लिहाजा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि बाराहाते ने अपनी जान को खतरा बताते हुए इस प्रकरण से दूर होने की तैयारी की है।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने खबर के लिंक को ट्वीट करते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट लोया केस को सुन रहा है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कज़िन ने अधिवक्ता को धमकाया।
Even as SC hears Loya case, Mah CM's cousin threatens a lawyer: "we are coming in even in 2019. Then we will see what all will be done to you..Then don’t say later that I had to go behind bars.. police picked me up..got ass fucked.. Understood, asshole?"!! https://t.co/Ysv3m7WhH3
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) March 9, 2018
यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


