देशप्रेमियों ने मनाया अमर शहीद राजगुरू का 108वां जन्मदिन
देशप्रेमियों ने मनाया अमर शहीद राजगुरू का 108वां जन्मदिन
देशप्रेमियों ने मनाया अमर शहीद राजगुरू का 108वां जन्मदिन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी, भीम ब्रिगेड एवं भारतीय समता समाज द्वारा देर शाम पार्टी कार्यालय पर भारत के सपूत अमर शहीद राजगुरू का 108वां जन्मदिन राष्ट्रीय चेतना अभियान के अन्तर्गत ‘चेतना दिवस‘ के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया।
पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो प्रो. भीमसिंह ने सभी युवाओं का आह्वान किया कि भारत के क्रांतिकारी सपूतों के नक्शेकदम पर चलें। भारत के स्वाभिमान को बचाने का यही एक रास्ता है। अमर शहीद राजगुरू ने अपने साथी स. भगतसिंह और सुखदेव के साथ मिलकर 1928 में अंग्रेजी हुकूमत के जे.पी. सान्डर्स की हत्या करने का आरोप था। सान्डर्स द्वारा हिन्दुस्तानियों पर कहर बरपाया जा रहा था और लाला लाजपत राय को डंडों से पीट-पीटकर शहीद कर दिया था। इसकी सजा क्रांतिकारी वीरों को 23 मार्च, 1931 को फांसी के रूप में मिली।
दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष राजीव जौली खोसला ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों का जन्मदिवस व शहादत दिवस समाचारपत्रों द्वारा बड़े-बड़े विज्ञापन देकर याद किया जाता है, इन क्रांतिकारी शहीदों ऐसे ही विज्ञापनों द्वारा क्यों नहीं याद किया जाता, जिनकी बदौलत हम आजादी की सांस ले रहे हैं। जिस प्रकार की आजादी गरम दल क्रांतिकारी चाहते थे वह तो मिली नहीं, आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत किसी न किसी रूप में जलता नजर आ रहा है और सरकारें आंख, कान व मुंह बंद करे बैठी हैं। गरम दल क्रांतिकारी वीर तो 18 वर्ष या ज्यादा से ज्यादा 31 वर्ष होते-होते भारत के प्रति अपनी जान न्यौछावर कर दी। इनको याद करना भी हमारा कर्तव्य है।
Amar Shaheed Rajguru's 108th birthday celebrated by fans


