देश भर में बढ़ रहा है गौराक्षसों का आतंक, पुलिस भी बेबस, देखें तस्वीरें
देश भर में बढ़ रहा है गौराक्षसों का आतंक, पुलिस भी बेबस, देखें तस्वीरें
बात एक ऐसी तस्वीर की, जिसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर हमारा देश कहां रहा है।
फर्जी गौरक्षकों को लेकर एक तरफ देश में बहस छिड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ खुद को गौरक्षक बताने वाले ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं।
ताजा मामला जम्मू कश्मीर से रियासी इलाके का है, जहां कथित गौरक्षकों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आखिर क्या है ये पूरा मामला देखिए डीबी लाइव के ये रिपोर्ट
हंगामे की ये तस्वीरें बेहद खौफनाक हैं। सैकड़ों की तादाद में जमा हुए लोगों का गुस्सा इस टीन की झोपड़ी पर तूफान की तरह बरसा।
देखिए ये औरत हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही है... ऊपर वाले का वास्ता दे रही है,,, लेकिन न तो इसकी फरियाद सुनी जा रही है और न ही इसके आंसू किसी को नज़र आ रहे रहे है।
डर से सहमी हुई महिलाओं को अगर उम्मीद तो सिर्फ पुलिस से... लेकिन देख लीजिए इस हुजूम के आगे पुलिस वाले भी कैसे बेबस हैं।
भीड़ ने पुलिस वालों को भी पीछे धकेल दिया है। और उसके बाद जो कुछ हुआ उसकी पूरी तस्वीर हम आपको नहीं दिखा सकते..
महिलाओं ने पूरी ताकत लगाकर अपने घर के बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की...लेकिन भीड़ ने घर में घुस कर बुजुर्ग की लाठी डंडों से पिटाई की... यहीं नहीं घर को आग के हवाले भी कर दिया।
दिल दहला देने वाली ये तस्वीरें जम्मू कश्मीर के रियासी की है।
दरअसल मामला 21 अप्रैल का बताया जा रहा है...
जानकारी के मुताबिक खुद को गो रक्षक बता रही भीड़ ने एक परिवार को अपना निशाना बनाया। ये खानाबदोश परिवार अपने पशुओं के साथ रियासी से कश्मीर जा रहा था। इस दौरान कथित गौरक्षकों के एक समूह ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
जय श्रीराम के नारे लगाते ये फर्जी गौरक्षक पुलिस की मौजूदगी में परिवार के सदस्यों को पीटते रहे। उनपर लाठी डंडे चलाते रहे, लेकिन पुलिस भी लाचार नज़र आई।
इस हमले में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए हैं, जिनमें 9 साल बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
वहीं इस मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है....


