लखनऊ, 02 फरवरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 और 4 फरवरी 2017 को आगरा, फिरोजाबाद, औरैया तथा कानपुर देहात में 9 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 03 फरवरी 2017 शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिला आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी प्रत्याशी श्रीमती अंशु देवी निषाद के पक्ष में पूर्वान्ह पहली सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे जनपद फिरोजाबाद में तीन सभाएं करेंगे। यहां वे विधानसभा क्षेत्र सिरसागंज से हरिओम यादव, विधानसभा क्षेत्र शिकोहाबाद से संजय यादव और जसराना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिव प्रताप यादव के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह आगरा में विकास से विजय की ओर जन संदेश यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

शनिवार 04 फरवरी 2017 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिला औरैया में पहली सभा विधूना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री दिनेश वर्मा, दूसरी सभी दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रदीप कुमार यादव, तीसरी सभा औरैया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मदन सिंह गौतम के पक्ष में करेंगे।

कानपुर देहात जनपद में रसूलाबाद क्षेत्र से प्रत्याशी अरूणा कोरी और अकबरपुर, भोगनीपुर तथा सिकंदरा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों नीरज गौड़, योगेंद्र पाल सिंह तथा श्रीमती सीमा सचान के पक्ष में एक संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे।