'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का यू-ट्यूब पर हो गया एक्सीडेंट, सदमे में एक्सिडेंटल एक्टर
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का यू-ट्यूब पर हो गया एक्सीडेंट, सदमे में एक्सिडेंटल एक्टर
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का यू-ट्यूब पर हो गया एक्सीडेंट, सदमे में एक्सिडेंटल एक्टर
यू-ट्यूब से 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर गायब, अनुपम ने उठाए सवाल
'The Accidental Prime Minister' trailer missing from YouTube
मुंबई, 2 जनवरी। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरादर निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर सहज उपलब्ध नहीं है।
अनुपम ने ट्वीट किया,
"डियर यू-ट्यूब, मुझे हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों से फोन और संदेश आ रहे हैं कि अगर आप 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' टाइप करेंगे तो वह 50वें पायदान पर भी दिखाई नहीं देगा। हम कल नंबर एक स्थान पर ट्रेंडिंग कर रहे थे। कृपया मदद कीजिए।"
अगर कोई यू-ट्यूब पर 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर खोजता है तो यूजर को फिल्म से संबंधित अनुपम के साक्षात्कार दिखाई देंगे। हालांकि, अगर कोई 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ऑफिशियल ट्रेलर टाइप करता है तो वह शीर्ष पर दिखाई देना चाहिए।
जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से यह विवादों में घिर गया है।
महाराष्ट्र राज्य युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटील ने फिल्म के निर्माता को एक पत्र लिखकर इसकी रिलीज से पहले एक विशेष स्क्रीनिंग की मांग की है। उन्होंने फिल्म में 'तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत' करने पर आपत्ति जताई है।
फिल्म में संजय बारू का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना और मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार दिव्या सेठ शाह ने निभाया है। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।
While we are dealing with the trailer issues of #TheAccidentalPrimeMinister on @YouTube, here is a small request from our team with the link. Please retweet as much as you can. Thanks. https://t.co/3eEp6xiZaw pic.twitter.com/s7aoOOIgPP
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 2, 2019
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


