नया रायपुर अब कहलाएगा अटल नगर

नई दिल्ली, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ में नया रायपुर अब अटल नगर कहलाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसकी घोषणा की है।

डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट किया

“नया रायपुर की पहचान आज से अटल नगर के रूप में होगी। साथ ही यहाँ पांच एकड़ क्षेत्र में अटल स्मारक का भी निर्माण किया जाएगा। प्रदेश की ढाई करोड़ जनता को छत्तीसगढ़ राज्य के ज़रिए पहचान देने वाले श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को प्रदेशवासियों की तरफ से यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है।“