नरेंद्र मोदी टीडीपी में शामिल होने वाले हैं ?
नरेंद्र मोदी टीडीपी में शामिल होने वाले हैं ?
नई दिल्ली, 18 जनवरी। क्या प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी टीडीपी में शामिल होने वाले हैं ? ऐसी कोई जानकारी भाजपा या पीडीपी ने नहीं दी है बल्कि आप नेता कुमार विश्वास ने दी है।
दरअसल ऐसी ख़बरें थी कि विश्वास जल्द ही केजरीवाल का साथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन विश्वास ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास के बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज किया है. खुद कुमार विश्वास ने इन्हें अफवाह करार दिया।
विश्वास ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे भी खबर मिली है कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी टीडीपी में शामिल होने वाले हैं।
वहीं मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि ये सब अफवाहें हैं।
सिसोदिया ने कहा कि मुझे भी सुनने में आया है कि कि पीएम कांग्रेस में जा रहे हैं और इसके लिए राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हो चुकी है।
कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी विश्वास को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी उतार सकती है। कहा जा रहा था कि विश्वास ने गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।
ज्ञात हो कि कुमार विश्वास ने आप के टिकट पर अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
तो कुमार विश्वास बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं।
खुद कुमार विश्वास ने इस खबरों का खंडन किया है और बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोला है। तो इस चुनावी मौसम में कौन किसका दामन थामता है और कौन सी खबर अफवाह बन जाती है..तमाम जानकारियां हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।


