नांदेड में रिहाई मंच करेगा दलित-मुस्लिम विरोधी हिंसा के खिलाफ रैली
नांदेड। भारत में दलित-मुस्लिम विरोधी हिंसा की वारदातों में हो रही वृद्धि के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड में रिहाई मंच आजरैली आयोजित करेगा।
यह जानकारी देते हुए दैनिक सोशल डायरी के संपादक अहमद कुरैशी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रिहाई मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज आलम करंगे।
रैली को नागपुर से शरद यादव, नाशिक से शेख लतीफ़ (सामाजिक कार्यकर्ता), लातूर से मोहसिन खान (अध्यक्ष, स्वाभिमानी मुस्लिम विकास परिषद), परभणी से एड. मिर्झा अफजल बेग, पूना से शेख ताहेर (जेष्ठ साहित्यिक), नांदेड से मौलाना मिबिं खान इनामदार (अध्यक्ष बैतूल माल कमिटी), खमरचाउस अलजाबरी (प्रदेशाध्यक्ष, जनहित भ्रष्टाचार निर्मूलन अभियान) और अजहर खान (सामाजिक कार्यकर्ता) संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कई बुद्धिजीवी मान्यवर शामिल होंगे।
महारैली कार्यक्रम आज 21 अगस्त को शाम 06 बजे से रात 11 बजे तक मेन सिटी, वर्कशॉप कार्नर पीर बुरहान नगर मैदान, नांदेड पर होगा।
कल यानी 22 अगस्त को वीआईपी रेस्ट हाउस हॉल में रिहाई मंच की महाराष्ट्र कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन दैनिक सोशल डायरी के संपादक तथा सामाजिक कार्यकर्ता अहेमद कुरेशी, शेख जावेद, प्रकाश खाडे, अब्दुल रउफ, बालाजी जोगदंड ने किया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शेख इमरान, अहेमद बाग़वाले, शेख बबलू, शेख अफसर अहेमद, संदीप काम्बले, शेख सलीम परिश्रम कर रहे हैं।