निर्दोष विवेक तिवारी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए योगी सरकार इस्तीफा दे : माले
निर्दोष विवेक तिवारी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए योगी सरकार इस्तीफा दे : माले
निर्दोष विवेक तिवारी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए योगी सरकार इस्तीफा दे : माले
लखनऊ, 29 सितंबर। भाकपा (माले) की राज्य इकाई ने राजधानी के गोमती नगर इलाके में बीती रात 'एप्पल' के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की लखनऊ पुलिस द्वारा गोली मारकर की गई हत्या को मुख्यमंत्री योगी के 'एनकाउंटर राज' का परिणाम बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।
पार्टी ने इसे ठंडे दिमाग से की गई हत्या कहा है।
माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उक्त हत्या ने योगी राज की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस को दी गयी खुली छूट ने निर्दोष विवेक तिवारी की जान ली है, जिसकी भरपाई योगी सरकार के खजाने से नहीं हो सकती। योगी सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। निर्दोष नागरिकों की हत्यारी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है। लिहाजा उसे जाना होगा।
माले नेता ने कहा कि जिसे नागरिकों के जानमाल की हिफाजत का जिम्मा है, वही निर्दोषों की जानें ले रहा है। इस घटना से पुलिस प्रशासन को भी सबक सिखाने की जरुरत है। गोली चलाने वाले सिपाहियों के निलंबन या बर्खास्तगी से बात नहीं बनेगी। बात-बात में गोली चलाने, सर में गोली मारने, जान लेने, न्याय प्रणाली और संविधान को ठेंगा दिखाने के लिए जरूरी मनोबल भाजपा राज में अदना पुलिसकर्मियों तक को आखिर कहां से प्राप्त हो रहा है। इसपर सोचने और जवाबदेही तय करने की जरूरत है।
राज्य सचिव ने कहा कि विवेक को गोली मारने का औचित्य ठहराने के लिये पुलिसकर्मियों की आत्मसुरक्षा वाली 'थ्योरी' वही है, जो आमतौर पर फर्जी एनकाउंटरों के लिए पुलिस प्रयोग करती है। दिक्कत यह है कि इस हत्या को योगी सरकार अपराधियों की हत्या के नाम पर अपनी उपलब्धि में शुमार नहीं कर सकती, क्योंकि वह रंगे हांथों धरी गयी है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


