नीट परीक्षा मे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण- शाहिद खान
नीट परीक्षा मे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण- शाहिद खान
जयपुर। मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट) में छात्रों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर स्टूडेन्टस इस्लामिक ऑर्गेनाईज़ेशन ऑफ इण्डिया के प्रदेश अध्यक्ष शाहिद खान ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए इसे बोर्ड की नाकामी बताते हुए छात्रों के साथ अपमान बताया है।
शाहिद खान ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर होने वाले इस प्रक्रिया द्वारा न सिर्फ संवैधानिक मूल्यों को मज़ाक उड़ाया जा रहा है बल्कि छात्रों को आतंकित करके उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना था कि देश में कई संस्थाओं द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन वहां भी इस प्रक्रिया का अनुसरण नहीं किया जाता।
श्री खान ने कहा कि छात्रों की शर्ट की बाजुएं काट देना, बालियां और दुपट्टा उतरवा लेना, हमारे यहां अपमान माना जाता है, जो व्यक्तिगत अधिकारों का भी हनन है। बोर्ड को चाहिये अपनी नाकामी छिपाने के लिये ऐसी हरकतें करने के बजाय छात्रों को प्रोत्साहन करे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल को रोका जाये इस समस्या का सम्मानजनक हल निकाला जाना चाहिये। और इस तरह की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और छात्राओं का अपमान नहीं किया जाना चाहिये।


