नेतन्याहू ने सीरिया में रूसी विमान को मार गिराए जाने पर अफसोस जताया

नई दिल्ली, 19 सितंबर। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर इजरायली हमले के दौरान सीरियाई सेना द्वारा रूसी विमान को निशाना बनाए जाने से 15 रूसी सैनिकों के मारे जाने पर संवेदना जताई।

मीडिया रिपोर्ट्स में इजरायली और रूसी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि, सीरिया के लताकिया में इजरायली वायु सेना के हमले के दौरान 15 सदस्यों वाले रूसी विमान को सीरियाई मिसाइलों द्वारा मार गिराए जाने के बाद नेतन्याहू और पुतिन के बीच फोन पर वार्ता हुई।

इससे पहले मंगलवार को इजरायली सेना ने कहा था कि चार इजरायली एफ-16 विमानों द्वारा किए गए हमले का मकसद ईरान से लेबनान के आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह तक हथियारों की आपूर्ति को रोकना था।

इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा,

"प्रधानमंत्री ने रूसी सैनिकों की मौत पर अफसोस जाहिर किया है और कहा है कि विमान को मार गिराए जाने के लिए सीरिया जिम्मेदार है।"

बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने सीरिया में तीन वर्षो से इजरायल और रूस के बीच चल रहे सैन्य समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल इस घटना के बारे में जुटाई गई जानकारियों को रूस के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

बता दें अभी सीरिया के पश्चिमोत्तरी नगर लाज़किया में इस्राईली युद्धक विमानों के हवाई हमला करने की ख़बरें भी आई थीं। इस्राईल ने पिछले शनिवार को भी दमिश्क के इंटरनेश्नल एयरपोर्ट को मिसाइलों से निशाना बनाया था । इस हमले के दौरान सीरियाई सेना ने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया था।

उधर अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की इज़रायल की मदद से अलकायदा को कथित समर्थन के खिलाफ जन अभियान शुरू हो गया है।

हवाई ज़िले से अमेरिकी सीनेट के लिए डेमोक्रेट प्रतिनिधि तुलसी गैबार्ड ने "Tell Trump: Stop protecting al-Qaeda" अभियान चलाया है।

ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें