नेताओं की भाषा के गिरते स्तर पर चिंतित हुए गुलजार, युवा पीढ़ी को बिगाड़ सकती है आज की राजनीतिक बातचीत
नेताओं की भाषा के गिरते स्तर पर चिंतित हुए गुलजार, युवा पीढ़ी को बिगाड़ सकती है आज की राजनीतिक बातचीत
जयपुर, 25 जनवरी (आईएएनएस)| दिग्गज फिल्मकार व गीतकार गुलज़ार Filmmaker and lyricist Gulzar ने कहा है कि नेताओं की बातचीत के गिरते स्तर का देश की युवा पीढ़ी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे वे बिगड़ भी सकते हैं। जयपुर साहित्य महोत्सव Jaipur Literature Festival के दूसरे दिन पैनल चर्चा panel discussion में शामिल गुलज़ार ने राजनीतिक बातचीत political dialogue में आए दिन अपशब्दों के इस्तेमाल पर निराशा जताई।
किसी नेता या पार्टी का नाम लिए बगैर गुलज़ार ने कहा कि आजकल कुछ नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, इससे न सिर्फ राजनीति और आपसी मैत्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को भी बिगाड़ सकती है।
उन्होंने नेताओं से सोच-समझकर बोलने का आग्रह किया, क्योंकि उनके द्वारा कही गई बात देश भर की जनता और खासकर युवाओं तक पहुंचती है, जो आजकल राजनीति में गहरी रुचि रखते हैं।
गीतकार ने कहा,
"तो उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


