नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की एक टोली राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच गई है। इस दल में युवा नेता इमरान इदरीस भी शामिल हैं, जो ग्राउंड जीरो से लगातार अपडेट कर रहे हैं। काठमांडू से इमरान इदरीस की पाती-
नेटवर्क समस्या होने के कारण लगातार सूचनाएं आप तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सोनौली से भैरवाहा फिर बुटवल होकर नारायण घाट और अंत में काठमांडू। नारायणी नदी के साथ लगातार ठेढ़ी-मेढ़ी चढ़ाई का रास्ता मुश्किल भरे रास्ते को पार करके हम कल काठमांडू पहुंच चुके थे।
रास्ते भर में लगातार गिरते पत्थरों के कारण रास्ता जाम है।
आज सुबह 4.30 बजे अचानक कम्पन हुआ। बाहर निकलकर हमने आम नेपालियों- लोगों को सड़कों पर देखा।
मैंने ईश्वर से प्राथना की या खुदा अब यहाँ के लोगों पर अपना रहम कर। अब इस त्रासदी में इनको और परेशान ना कर।
माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें जो गोरखपुर/ देवरिया/ गोंडा/ फैज़ाबाद/ बस्ती और लखनऊ डिपो की हैं, वो लगातार कम से कम हर चक्कर में 100 से अधिक लोगों को काठमांडू से निकाल रही हैं। लोग बसों की छतों पर भी चढ़े बैठे हैं। उनके चेहरों पर राहत भरी संतुष्टि है। उत्तर प्रदेश की बसों में महाराष्ट्र/ बिहार और देश के अन्य राज्यों के लोग भी हैं।
सोनौली के उत्तर प्रदेश परिवहन के ए आर एम परशुराम पांडे काठमांडू बस अड्डे पर लगातार बने हुए हैं और यात्रियों को वहां से निकाल रहे है। यात्रियों के लिए पीने के साफ़ पानी और खाने के लिए बिस्कुट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।
काठमांडू से अधिक नुक्सान काठमांडू के आस-पास के गाँवों, जो पहाड़ो में बसे थे, उनको हुआ है। पूरे-पूरे गाँव शरणार्थी बन गए हैं। मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से और यहाँ के अधिकारियो की तत्परता से राहत सामग्री भेजी जा रही है।
झुकी/ टूटी इमारतें उनके आसपास बिछे बिस्तरों में सोये लोग हैं।
हमारे साथ लोगों की मदद करने/ नेपाली अधिकारियों से लगातार संपर्क करने/ सर्वाधिक भूकंप पीड़ित क्षेत्र में सहायता करने की रूपरेखा का नेतृत्व हमारे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह यादव कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सारे सहायता कार्य संपन्न हो रहे हैं।
नेपाल के लोगो पर अब कोई भयानक त्रासदी ना आये ऐसी दुआ आप सभी मानवता के नाते ईश्वर से करें।
डॉ इमरान इदरीस
काठमांडू से।