नोटबंदी से मोदी ही संतुष्ट, पूरा देश परेशान - दिग्विजय सिंह
मोदी सरकार की कार्यशैली से नकली नोट असली हो रहे हैं
अजमेर,18 दिसंबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा है कि नोट बंदी से केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही संतुष्ट हैं और उनकी जिद के आगे पूरा देश परेशान हो रहा है।
आज अजमेर में राजपूत समाज के स्वावलम्बन सम्मेलन में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की कार्यशैली से नकली नोट असली हो रहे हैं और आम जनता को उनकी आवश्यकता के अनुसार सामान्य पैसा भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति को समय के साथ नहीं बदलता वह इतिहास में चला जाता है। उन्होंने कहा कि आज का युग कलम का युग है और अपनी कौशल क्षमता से आगे बढ़ा जाना चाहिए।