हाजीपुर, 3 फरवरी। बिहार के वैशाली जिले (Vaishali district of Bihar) में रविवार सुबह 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस (Jogbani-Anand Vihar Simanchal Express) के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड (Hajipur-Bachwada railway) के सहदोई बुजुर्ग स्टेशन के पास हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व-मध्य रेलवे (East Central Railway) के मुख्य सूचना जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक, "जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड से गुजरी और लगभग चार बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी नौ बोगियां पटरी से उतर गईं।"

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में वातानुकूलित तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। छह यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।



कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें