पं. नेहरू के विषय में संघियों का झूठ पकड़ लिया हिमांशु कुमार ने
पं. नेहरू के विषय में संघियों का झूठ पकड़ लिया हिमांशु कुमार ने
नई दिल्ली। संघी ट्रोल्स सोशल मीडिया में फोटोशॉप द्वारा चरित्रहनन करने में सिद्ध हस्त हैं, लेकिन हर बार उनका झूठ पकड़ा जाता है। इस बार भी संघी ट्रोल्स का झूठ और चरित्र हनन का प्रयास गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने पकड़ लिया।
दरअसर सोशल मीडिया पर संघी ट्रोल्स पंडित नेहरू का एक फोटो शेयर करके साबित करना चाहते थे कि पं. नेहरू भी संघ की शाखा में गए थे। लेकिन हिमांशु कुमार ने पं नेहरू का असली चित्र फेसबुक पर शेयर करतेहुए बताया कि यह चित्र तो कांग्रेस सेवा दल के शिविर का है।
आइए देखते हैं हिमांशु कुमार की फेसबुक पोस्ट (जो निम्न प्रकार है) और दोनों चित्र
संघियों को तो भारत की सत्ता पर कब्ज़ा करना है।
उसके लिये ये संघी झूठ, फरेब, धोखा, माफी, हत्या, दंगा, अफवाह का खुले आम इस्तेमाल करते हैं।
मुजफ्फरनगर, कैराना, नेहरू, गांधी, किसी भी मुद्दे पर आप संघियों का झूठ आराम से पकड़ सकते हैं।
व्हाट्स एप पर नेहरू की एक फोटो फैलाई जा रही है।
इस फोटो में नेहरू खाकी हाफ पैन्ट पहने हुए हैं।
संघी प्रचार कर रहे हैं कि उन्हें यह फोटो बड़ी मुश्किल से मिला है,
और देखो नेहरू भी संघ की शाखाओं में जाते थे।
जबकि इस चित्र की असलियत यह है कि
यह चित्र कांग्रेस सेवा दल के शिविर का है।
यह शिविर 1931 में इलाहाबाद के पास नैनी में लगा था
यह चित्र सेवा दल के दस्ता नं 1 का है।
मेरे ताऊ जी ब्रह्म प्रकाश शर्मा इस दस्ते के दस्ता नायक थे।
चित्र में नेहरू के साथ मेरे ताऊ जी खड़े हुए हैं।
इन लोगों के अलावा इस चित्र में श्री प्रकाश हैं जो बाद में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने , खान अब्दुल गफ्फार खान के भतीजे मोहम्मद यूनुस हैँ, रंजीत पंडित हैं, कृष्ण दत्त पालीवाल, मलखान सिंह जी हैं।
उसी दिन का खींचा हुआ एक दूसरा फोटो आज भी मुजफ्फरनगर में हमारे घर में लगा हुआ है।
लेकिन आप इन बेशर्म और झूठे सांघियों की मक्कारी कितनी बार भी बेपर्दा कर दीजिये,
लेकिन ये बाज़ नहीं आयेंगे।


