NHRC notice to the Government of Chhattisgarh over alleged illegal arrest and torture of a journalist
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग NHRC ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक पत्रकार की गैर कानूनी गिरफ्तारी और उसे प्रताड़ित करने की शिकायत पर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अनुसार उसने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी करके दो सप्ताह में घटना की रिपोर्ट देने को कहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले पत्रकार को पुलिस ने निशाना बनाया।
दोनों को 21 मार्च को सादे कपड़ों में आई पुलिस ने शाम छह बजे बिना किसी चेतावनी या नोटिस के गिरफ्तार कर लिया।
इन्हें थाने में बिना खाना पानी के बंद रखा गया और प्रताड़ित किया गया ।
शिकायतकर्ता ने आयोग से हस्तक्षेप कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।