परवेज के परिजनों को नौकरी देगी योगी सरकार
परवेज के परिजनों को नौकरी देगी योगी सरकार
वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर के पत्र पर सीएम कार्यालय ने की कार्यवाही
अनपरा, सोनभद्र, 31 जनवरी 2018, अनपरा तापीय परियोजना की दो नम्बर ईकाई में बाल मिल में हुई र्दुघटना में मृत हुए संविदा श्रमिक परवेज खान के परिवार एक सदस्य कों नौरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की यह कार्यवाही यू0 पी0 वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष और स्वराज अभियान के नेता दिनकर कपूर के पत्र पर की गयी है। ज्ञातव्य हो कि बाल मिल में हुई र्दुधटना के बाद वर्कर्स फ्रंट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव रिग्जियान सैम्फिल ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था और प्रमुख सचिव ने 15 नवम्बर को अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। सीएम कार्यालय के निर्देश पर मुख्य अभियंता अनपरा तापीय परियोजना प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए बताया कि मृतक परवेज और प्रमोद के इलाज पर परियोजना ने दस लाख रूपए खर्च किए है और परवेज के आश्रित को परियोजना में नौकरी दी जायेगी।
सीएम कार्यालय के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिनकर कपूर ने कहा कि जहां एक तरफ परवेज के परिवार के एक सदस्य को नौकरी की बात सकारात्मक कदम है वहीं मुख्यमंत्री द्वारा खुद अनपरा में दौरे के बाद भी इस घटना में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्यवाही न करना और परवेज व प्रमोद के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध न कराने वाले जिम्मेदारों पर कार्यवाही न करने के कारण यह कार्यवाही पर्याप्त नही है। इसलिए पुनः सीएम को पत्र भेजकर इन सवालों को उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार और अनपरा में इतनी बड़ी घटनाएं होने के बावजूद आज भी अनपरा परियोजना में ठेका मजदूरों को हेलमेट, मास्क, जूता और जैकेट जैसे न्यूनतम सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते जिसके बारे में भी सीएम को अवगत कराया जायेगा।


