चुनाव आयोग के सुरक्षा के दावों की खुली पोल
अब तक की बड़ी ख़बरें DB Live के साथ
DBLIVE | 11 April | 1 PM | News Headlines
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा में चुनाव आयोग के सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक शख्स पोलिंग बूथ में हथियार लेकर पहुंच गया। पहले से ही आरोप लग रहा है कि केंद्रीयसुरक्षा वाहिनियां केंद्र सरकार की तृणमूल कांग्रेस से पर्दे के पीछे मिलीभगत के कारण तमाशबीन बनी हुई हैं और तृणमूल कांग्रेस बूथकैप्चरिंग कर रही है। हाल ही में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने चुनाव आयोग से मिलकर अपनी आपत्ति भी इस संदर्भ में दर्ज कराई थी।
अब तक की बड़ी ख़बरें

पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव आयोग के सुरक्षा के दावों की खुली पोल.. पश्चिम बंगाल के बांकुरा में पोलिंग बूथ में हथियार लेकर पहुंचा एक शख्स...असम के आसनसोल में 2 देसी बम बरामद

2.. साईं बाबा पर शंकराचार्य स्वरूपानंद का विवादित बयान...कहा, साईं पूजा हो रही है इसलिए महाराष्ट्र में सूखा
एक बार फिर विवादास्पद बयान देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि साईं पूजा है महाराष्ट्र में सूखे का कारण।
3..केरल मंदिर हादसे 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज...5 लोग हिरासत में लिए गए... हादसे में गई थी 108 लोगों की जान..400 के करीब लोग ज़ख्मी
4..सूखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई आपात बैठक....हाई लेवल रिव्यू के दिए निर्देश...पीड़ितों के साथ होने का दिलाया भरोसा

लातूर की प्यास बुझाने के लिए मिराज से रवाना हुई पानी-एक्सप्रेस रवाना, 5 से 6 घंटे में पहुंचने की उम्मीद

5..आम्रपाली बिल्डर्स को लेकर सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा... ब्रांड अम्बेज़डर महेंद्र सिंह धोनी ने हस्तक्षेप करते हुए बिल्डर से बात करने का जताया भरोसा।