बिजली बिल में वृद्धि को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बिजली बिल वृद्धि और अन्य जनविरोधी नीतियों की निंदा और अन्य समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के GANA फ्रंट की ओर से एक विरोध रैली और जनसभा का आयोजन किया गया।
विरोध रैली कॉलेज स्क्वायर से निकलकर धरमाताला पहुँची, जिसके बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। याद रहे कि इस फ्रंट में पश्चिम बंगाल के पांच प्रमुख राजनीतिक दल एस डी पी आई, जदयू, डब्ल्यूपीआई, बीएनपी और आरपीआई शामिल हैं।
बिजली बिल वृद्धि और राज्य की अन्य समस्याओं को हल न किए जाने की निंदा करते हुए एस डी पी आई के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर अली, जदयू प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दत्ता, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव सरवर हसन, बीएनपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक और अन्य वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार से मांग की कि बिजली बिल में वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और राज्य में जनविरोधी नीतियों का अंतहीन सिलसिला समाप्त किया जाए। जिससे राज्य की जनता दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और साथ ही राज्य के कई जिलों में जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं।
इस विरोध रैली और जनसभा में एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष तायदुल इस्लाम, आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय मंडल सहित हज़ारों की तादाद में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
यह जानकारी क विज्ञप्ति में दी गई।