रेशम वालवेकर, अमित देशपांडे और विवेक गुप्ते ने मिलकर मराठी और हिंदी गानों का 'कशिश' नामक एलबम मुम्बई के द व्यू में लॉन्च किया।

'कशिश' के लॉन्च के दौरान रेशम वालवेकर, अमित देशपांडे‌ और विवेक गुप्ते ने साथ-साथ में पोज़ किया। इस सभी सेलेब्रिटीज़‌ ने मीडिया के साथ भी गुफ़्तगू की और इस एलबम को लेकर अपनी-अपनी राय भी जाहिर की।

विवेक ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी कोई सैड सॉन्ग कम्पोज़ नहीं किया। मैंने हमेशा से ही रोमांटिक गानों की रचना की है। मेरी प्रेरणा बस यही थी कि मैं कुछ अच्छी रचनाएं बनाऊं, मगर मेरे जे़हन‌ में हमेशा से एक लड़का और लड़की की तस्वीर चस्पां थी, जिसे ध्यान में रखकर मैंने इस एलबम को लॉन्च किया है। ये एलबम ज़िंदगी‌ के चार चरणों को बयां करता है।"

रेशम ने इस मौके पर कहा, "अमित और विवेक ने इस एलबम पर ख़ूब मेहनत और इस एलबम के लॉन्च के लिए काफ़ी मशक्कत की है। गायन और अभिनय से जुड़े कम्पोज़िशन्स को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा, हम सब पारिवारिक सदस्यों की तरह ही काम कर रहे थे। ऐसे में हमारे बीच में तालमेल काफी अच्छा था। ये हमारे लिए एक बेहद अच्छा अनुभव साबित हुआ।"