पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह
पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह
पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरे दिग्विजय
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतर आए हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने आज माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आरोप लगाया -
भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को अनावश्यक प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने लिखा
वे (पाकिस्तानी कलाकार) पाकिस्तान जैसे बैरी मुल्क में हमारे सर्वश्रेष्ठ राजदूत साबित हो सकते हैं।
- सिनेमा ओनर्स एंड एग्जिबिटर्स ऐसोसिएशन ने पाक कलाकारों वाली किसी फिल्म को महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कर्नाटक की किसी सिंगल स्क्रीन थिएटर में नहीं दिखाए जाने की घोषणा की थी। ऐसोसिएशन ने कहा था कि इसकी शुरूआत करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' से होगी।
ऐसोसिएशन के इस फैसले के विरोध में ट्विटर पर लोगों ने बहुत सी प्रतिक्रियाएं दीं थीं।
एक अन्य ट्वीट में श्री सिंह ने कहा –
कल मोदी जी ने चुनावी रैली में कहा अब बीजेपी में अपराधियो के लिये कोई जगह नहीं है।
भीड़ से जवाब आया क्यों कोटा फुल हो गया है क्या?
-धरम
Pakistani Actors in India are unnecessarily being hounded. They can be our best Ambassadors in a hostile Country like Pakistan.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 15, 2016
India is more concerned about people of Baluchistan than of Kashmir and Pakistan is more concerned about people of Kashmir than Baluchistan.
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) October 12, 2016
कल मोदी जी ने चुनावी रैली में कहा अब बीजेपी में अपराधियो के लिये कोई जगह नही है।
भीड़ से जवाब आया क्यों कोटा फुल हो गया है क्या?
-धरम
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 15, 2016


