पाकिस्तानी तालिबान ने भारतीय उप महाद्वीप में अल-क़ायदा की शाखा का स्वागत किया
पाकिस्तानी तालिबान ने भारतीय उप महाद्वीप में अल-क़ायदा की शाखा का स्वागत किया
नई दिल्ली। पाकिस्तानी तालिबान के ’जमात-उल-अहरार’ गुट ने शुक्रवार को अल-क़ायदा के सरगना आइमान अज़-जवाहिरी के इस ऐलान का स्वागत किया कि अल-क़ायदा की एक लड़ाकू शाखा भारतीय उपमहाद्वीप में भी सक्रिय होगी।
रेडियो रूस की एक खबर में बताया गया है कि ’जमात-उल-अहरार’ गुट के प्रवक्ता एहसानउल्ला एहसान ने फ़ेसबुक में यह जानकारी दी है।
हाल ही में ’जमात-उल-अहरार’ गुट ने ’तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ से अलग होने की घोषणा की थी। गुरुवार को अल-क़ायदा के सरगना आइमान अज़-जवाहिरी ने अपने कथित एक विडियो सन्देश में यह ऐलान किया था कि उनके समर्थकों ने भारतीय उपमहाद्वीप में भी अल-क़ायदा की एक शाखा बना ली है, जो इस इलाके के देशों में सक्रिय रहेगी। अल-क़ायदा की इस शाखा का नाम ’क़ायदात अल जिहाद-ए-हिन्दोस्तान’ होगा।
-0-0-0-0-0-
पाकिस्तानी तालिबान ने भारत में अल-क़ायदा की शाखा का स्वागत किया, पाकिस्तानी तालिबान ने भारत में अल-क़ायदा की इकाई का स्वागत किया,दिल्ली, पाकिस्तानी तालिबान के ’जमात-उल-अहरार’ गुट ,अल-क़ायदा की एक लड़ाकू शाखा भारतीय उपमहाद्वीप में ,’जमात-उल-अहरार’ गुट के प्रवक्ता एहसानउल्ला एहसान,’क़ायदात अल जिहाद-ए-हिन्दोस्तान’, दक्षिण एशिया,अल-क़ायदा, समाज, Pakistani Taliban, al-Qaida's branch in India welcomed , Pakistani Taliban, al-Qaida's unit welcomed in India, Delhi, Pakistani Taliban 'Jamaat-ul-Ahrar' group, a fighter wing of al-Qaida in the Indian subcontinent, Jamaat-ul-Ahrar 'group spokesman Ahsanulla favor, "Khaydat al-Jihad-e-Hindostān', South Asia, Al-Qaeda ,


