पाकिस्तान की मासूम जनता को झेलना पड़ रहा अमेरिका के कृत्यों का दुष्परिणाम
पाकिस्तान की मासूम जनता को झेलना पड़ रहा अमेरिका के कृत्यों का दुष्परिणाम
पेशावर की घटना मानवता के लिए शर्मनाक- आइपीएफ
लखनऊ, 17 दिसम्बर। आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट आइपीएफ ने कल पाकिस्तान के पेशावर में सैनिक स्कूल में आतंकवादियों द्वारा की गयी बच्चों की वहशियाना हत्या पर गहरा दुखः व्यक्त करते हुए इसे मानवता के लिए शर्मनाक बताया है।
आज यहां जारी बयान में आइपीएफ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस. आर. दारापुरी ने इस घटना में मृत बच्चों और अन्य लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा अपने निहित स्वार्थों के लिए पैदा किया गया तालिबानी आतंकवाद पाकिस्तान की शांति के लिए गहरा खतरा बनकर उभरा है। अमेरिका और उसके कृत्यों का दुष्परिणाम पाकिस्तान और उसकी मासूम जनता को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेशावर की यह कायरतापूर्ण घटना धर्म आधारित घृणा की राजनीति का परिणाम है और इसके के खिलाफ मानवता में यकीन रखने वाले हर एक को खड़ा होना चाहिए।


