पिछले 15 माह में 63 बार रंजीत सिंहा से मिला राडिया का कथित सहयोगी
पिछले 15 माह में 63 बार रंजीत सिंहा से मिला राडिया का कथित सहयोगी
नई दिल्ली। डायरी केस में लपेटे में आए सीबीआई निदेशक रंजीत सिंहा से मिलने वालों में नीरा राडिया के सहयोगी दीपक तलवार का नाम भी सामने आ रहा है।
दीपक तलवार विवादास्पद कॉरपोरेट लॉबिस्ट है, जो पिछले15 माह में 63 बार रंजीत सिंहा से मिला था। यह वही तलवार है जिसका नाम नीरा राडिया टेप्स की प्राथमिक जांच में सामने आया था। तलवार को पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल का भी नज़दीकी माना जाता था।
तलवार को टेलीकॉम व एविएशन की डील्स का माहिर माना जाता है। अंग्रेजी अखबार डीएनए की एक खबर के मुताबिक तलवार मई 2013 से दिसम्बर 2013 के बीच 29 बार 2 जनपथ गया, यह ठीक वही समय था जब सीबrआई नीरा राडिया टेप्स की जांच कर रही थी।
खबर के मुताबिक तलवार अक्सर DL-8C-AB-1499, नंबर की गाड़ी से 2 जनपथ जाया करता था जो तलवार कंसल्टेंट्स, 4-D व्हाइट हाउस, 10 भगवान रोड, नई दिल्ली (Deepak Talwar Consultants, 4-D White House, 10 Bhagwan Das Road, New Delhi.) के पते पर रजिस्टर्ड है।
इसके अलावा तलवार ने DL-3F-AV-0027, HR-26-BL-4622, HR-26-AV-4322, HR-26-BG-0216, HR-26-HB-3436 नंबर की गाड़ियों का भी प्रयोग किया और एंट्री रजिस्टर में उसका नाम तलवार जी, दीपक तलवार, दीपक तलवार1, (Talwarji, Deepak Talwar, Talvar, Deepak Talwar1) हिंदी व अंग्रेजी में अंकित है।
दीपक तलवार की कंपनी देश की उन दो कंपनियों में से एक है जिन्हें मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का लाइसेंस मिला हुआ है।
-0-0-0-0-0
Talwarji, Deepak Talwar, Talvar, Deepak Talwar1, CBI, Ranjit Sinha, Radia Tapes, Nira Radia, Bureaucrat, Mobile number portability, Praful Patel, Telecom company,2 जनपथ, दीपक तलवार विवादास्पद कॉरपोरेट लॉबिस्ट,दीपक तलवार, विवादास्पद, कॉरपोरेट लॉबिस्ट ,Corporate lobbyist deepak talwar meet cbi chief ranjit sinha 63 times


