पीएम मोदी को बाढ़ग्रस्त केरल का हवाई दौरा करने की मिली फुरसत
पीएम मोदी को बाढ़ग्रस्त केरल का हवाई दौरा करने की मिली फुरसत
PM Narendra Modi leaves from Thiruvananthapuram for an aerial survey of flood-affected areas of Kochi
पीएम मोदी को बाढ़ग्रस्त केरल का हवाई दौरा करने की मिली फुरसत
नई दिल्ली, 18 अगस्त। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम में से पिछले एक दशक की सबसे भयावह बाढ़ झेल रहे केरल जाने की फुरसत मिल गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी कोच्चि के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए तिरुवनंतपुरम से रवाना हो गए हैं।
बता दें केरल में एक शताब्दी की भीषणतम बाढ़ आई हुई है। केरल में बाढ़ के कहर से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब सवा दो लाख लोग राहत शिविरों में हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 1500 राहत शिविर बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री पी विजयन के कार्यालय ने देशवासियों से मदद की अपील की है।
सोशल मीडिया पर पीएम की लगातार आलोचना हो रही थी कि वे केरल में भीषण तबाही के बीच भी वहां जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
हालाँकि भारी बारिश के चलते पीएम मोदी का हवाई सर्वे कैंसिल हो गया और, चॉपर वापस लौटा।
PM Narendra Modi leaves from Thiruvananthapuram for an aerial survey of flood-affected areas of Kochi. #KeralaFloods pic.twitter.com/CWdg2vzjwq
— ANI (@ANI) August 18, 2018


