पीएसएलपी की सफल उड़ान, 5 उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित, खुशी में मोदी ने दिया अंग्रेजी में भाषण
पीएसएलपी की सफल उड़ान, 5 उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित, खुशी में मोदी ने दिया अंग्रेजी में भाषण
देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में कामयाबी का एक और पड़ाव पार करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी 23) ने आज पांच विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया।
आंध्रपदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएसएलवी ने ठीक सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर गगनभेदी गर्जना के साथ उड़ान भरी। देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस कामयाबी को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन और मुख्यमंत्री के. चंद्रबाबू नायडू, इसरो के अध्यक्ष के राधाकृष्णन सहित अनेक वैज्ञानिक और अधिकारी भी मौजूद थे।
Sriharikota (AP): Team of scientists observe the progress of PSLV C-23 at Satish Dhawan Space Centre pic.twitter.com/4Z8yRNaTBz
— ANI (@ANI_news) June 30, 2014
पीएसएलवी सी 23 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इसने दुनिया में एक बार फिर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की धाक जमाई है और देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस महान क्षण का साक्षी बनकर मैं खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि समूची मानव जाति के कल्याण की दिशा में उठाया गया है एक बड़ा कदम है।
We have achieved a lot & we have to go a long way. Continued progress in space must remain our national mission! http://t.co/OwVtfLUSnb — Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2014
नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमने चार देशों के पांच उपग्रहों को पृथ्वी से 650 किलोमीटर ऊपर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है। हर भारतीय के लिए यह गर्व की बात है। संतोष का भाव मैं आपके चेहरे पर देख सकता हूं। हमने सभी विकसित देशों के सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। यह इस बात का सबूत है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान बनी है और वह आत्मनिर्भर हुआ है।'
प्रधानमंत्री ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत उपनिषदों से उपग्रहों तक आया है और इसका श्रेय वैज्ञानिकों को जाता है. उन्होंने कहा, 'हमारे मार्स मिशन का बजट हॉलीवुड फिल्म 'ग्रैविटी' से भी कम है।'
पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री और कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि देश की यह उपलब्धि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा का इतना बड़ा दिल है कि वह यूपीए को इसके लिए धन्यवाद अदा करे?
This is the result of UPA's efforts in this field,BJP should have a heart big enough to congratulate UPA-Manish Tewari on PSLVC-23 launch
— ANI (@ANI_news) June 30, 2014
जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी इस अवसर पर वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई दी है।
I congratulate the nation and scientists for this achievement- Sharad Yadav on launch of PSLV C-23 pic.twitter.com/8tKoJYgj43
— ANI (@ANI_news) June 30, 2014


