पीके उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री
पीके उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री
नई दिल्ली। एक तरफ दक्षिणपंथी संगठन आमिर खान की फिल्म पीके का विरोध कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने रात के 10 बजे फिल्म देखी और उसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि फिल्म को टैक्स फ्री होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक संदेश है और यह संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जाना चाहिए।
Next Story


