पीके के समर्थन में मोदी मैदान में
पीके के समर्थन में मोदी मैदान में
नई दिल्ली। दक्षिणपंथी बजरंगी हुड़दंगी ताकतों के विरोध के बीच आमिर खान की फिल्म पीके को एक और समर्थक मिल गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी पीके के समर्थन में उतर आए हैं।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने पीके रिलीज होने के दूसरे दिन इसे देखा। उन्होंने सवाल किया कि इतने दिन बाद पीके का विरोध क्यों ? मोदी ने लिखा है कि आमिर खान एकमात्र अभिनेता हैं जो सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध लड़ रहे हैं।
I saw PK on 2nd day of its release.Why protest after so many days.@aamir_khan is the only actor who is fighting against social evils.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 1, 2015
Next Story


