पूर्वांचल एकता मंच ने आंदोलन का किया ऐलान, अब आर-पार की लड़ाई होगी
पूर्वांचल एकता मंच ने आंदोलन का किया ऐलान, अब आर-पार की लड़ाई होगी
भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर जुटें भोजपुरिया
नई दिल्ली। भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भोजपुरिया समाज फिर एक बार संसद सत्र के पूर्व विशाल धरना प्रदर्शन एवं अनशन की तैयारी में जुट गया हैं. आगामी 4 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर में पूर्वांचल एकता मंच एवं संपूर्ण भोजपुरिया समाज के तत्वावधन में विशाल आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई है।
पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष शिवजी सिंह ने बताया कि पिछले विश्व भोजपुरी सम्मेलन इस बात का निर्णय लिया गया था। श्री सिंह ने बताया कि लोक सभा अध्यक्ष श्रीमति मीरा कुमार, सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदंबिका पाल, संजय निरूपम, शत्रुघ्न सिन्हा, महाबल मिश्रा, नीरज शेखर, उमाशंकर सिंह, शहनवाज हुसैन ने पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में वादा किया था कि आगामी सत्र में वे लोग भोजपुरी को अष्टम् सूचि में शामिल कराने के लिए संसद में आवाज उठायेंगे। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्वांचल एकता मंच आगामी 4 अगस्त को जंतर-मंतर पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन आयोजित कर रहा है। जिसमें देश के विभिन्न इलाकों से भोजपुरी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


