नई दिल्ली। प्रख्यात रंगकर्मी जितेंद्र रघुवंशी अब हमारे बीच नहीं रहे।

फेसबुक से खबर मिली है कि जितेंद्र रघुवंशी का दिल्ली में निधन हो गया है। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे।

जितेंद्र रघुवंशी इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन इप्टा के अखिल भारतीय महासचिव थे।

प्रख्यात साहित्यकार वीरेंद्र यादव ने लिखा है-अभी अभी अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी समाचार मिला है कि हम सब के दोस्त और इप्टा के अखिल भारतीय महासचिव कामरेड जीतेन्द्र रघुवंशी आज हमारे बीच नही रहे . स्वाईन फ़्लू के शिकार होकर आज दिल्ली में उनका निधन हो गया . ......सचमुच पहाड़ सरीखा दुःख..।