NDTV के संस्थापक व मालिक प्रणयरॉयके घर सीबीआई छापे केबाद सोशल मीडिया पर उबाल आ गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर Prannoy Roy और NDTV टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। देश भर के पत्रकारों ने सीबीआई की इस कार्रवाई को मोदी सरकार की घटिया हरकत करार दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार और “द हिन्दू” के पूर्व कार्यकारी संपादक एम के वेणु ने लिखा -

प्रणय रॉय के घर सीबीआई छापा मीडिया के लिए संदेश है। सरकार घटिया (लो ग्रेड) आपातकाल लागू कर रही है।

तहसीन पूनावाला ने लिखा -

यदि भारतीय मीडिया प्रणय रॉय के साथ खड़ा नहीं होगा तो आप निश्चिंत रहें आपका नंबर भी शीघ्र आएगा। भारत आधिकारिक तौर पर अब लोकतंत्र नहीं है

पूर्व पत्रकार और आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने लिखा

प्रणय रॉय पर सीबीआई छापे मोदी शासन के फासीवादी एजेंडा का एक और प्रमाण है। आशा है कि पत्रकार एकजुट होंगे, और साहस के साथ लड़ेंगे।

गुजरात के चर्चित आईपीएस संजीव भट्ट ने लिखा -

लगता है संबित पात्रा - निधि राजदान शो के बाद लंबे खंजर बाहर निकल आए हैं। नए भारत जाने का रास्ता।

स्तंभकार और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने कहा -

यह शर्म की बात है कि अन्य समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी / प्रणय रॉय के साथ नहीं हैं। कल उन्हें भी लक्षित किया जाएगा।

पत्रकार सिद्धार्थ भाटिया ने लिखा -

क्या प्रणय रॉय पर सीबीआई छापे उन मीडिया संगठनों और पत्रकारों को संदेश हैं, जिन्होंने इस सरकार की आलोचना की है? यह काम करने वाला नहीं है।