नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में अब तक मुकाबला केवल #सपा - #बसपा और #भाजपा के बीच माना जा रहा था। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर इस सियासत को त्रिकोणीय बना दिया। अब जंग-ए-मैदान में भाजपा, सपा-बसपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इसी मुकाबले में विरोधियों को पछाड़ने के लिए प्रियंका गांधी दलित कार्ड खेलने की तैयारी में हैं, जिसे लेकर खाका तैयार किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की उत्तर प्रदेश के दलित समुदाय में ज्यादा से ज्यादा पहुंच सुनिश्चित करने एवं उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने के लिए पार्टी ने 35 सदस्यीय "टीम यूपी" बनाई है। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर बनाई गई इस टीम ने कुछ दिनों पहले ही प्रियंका और सिंधिया के समक्ष अपना "ब्लूप्रिंट" रखा और जल्द ही वह उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर उतरने जा रही है।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

#HindiNews | #BreakingNews | #Watch | #video |

सपा, बसपा, भाजपा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दलित कार्ड, लोकसभा चुनाव 2019, कांग्रेस, लोकसभा चुनाव,

SP, BSP, BJP, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Dalit Card, Lok Sabha Elections 2019, Congress, Lok Sabha Elections,