लखनऊ, 02 सितंबर 2021. कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे को गंभीरता से उठाया है।

गन्ना किसानों की गन्ना का रेट बढ़ाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए श्रीमती गांधी ने ट्वीट किया

भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है।

पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं।

लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा?

#महंगे_दिन

#गन्ने_के_दाम_बढ़ाओ

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव अब नजदीक है और सभी दल जोड़ तोड़ करके सरकार में आने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ऐसे समय में भी जनता के मुद्दे उठा रही हैं और विपक्ष का सही रोल अदा कर रही हैं। इसका आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फायदा भी मिल सकता है क्योंकि अन्य विपक्षी दल सिर्फ गणित लगा रहे हैं और जनता के सवालों पर खामोश हैं।