फरीदाबाद में भी ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन
फरीदाबाद में भी ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन
फरीदाबाद 19 मार्च। भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की फरीदाबाद टीम ने ई.वी.एम. (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के खिलाफ एक आक्रोश प्रदर्शन फरीदाबाद के बी. के. चौक पर किया। जिसमें लक्ष्य के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन में लक्ष्य के कार्यकर्ताओ ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया।
लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हाल ही में सम्पन्न चुनावो में इस्तेमाल हुई इस वोटिंग मशीन की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दूषित मानसिकता वाले लोग नहीं चाहते कि दलित समाज देश का हुक्मरान बने।
लक्ष्य की हरियाणा की महिला कमांडर कविता जाटव ने कहा कि इन मशीनों के दुरूपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जाँच लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने भारत सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि मोदी सरकार इन आरोपों की निष्पक्ष जाँच कराने से बच क्यों रही? इससे भी शंका और बढ़ जाती है।
लक्ष्य कमांडर मंजू गौतम ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इस मशीन के इस्तेमाल को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की।
लक्ष्य के हरियाणा के यूथ कमांडर नीरज नरहवाल ने कहा कि जब तक इन मशीन की जाँच नहीं हो जाती वो इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।
इस प्रदर्शन में लक्ष्य के युथ कमांडर अशोक गौतम, पुनीत गौतम, धर्मेंद्र कुमार, गौतम चौहान व् जिला कमांडर अशोक कुमार ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लक्ष्य के एन. सी. आर. प्रभारी गंगा लाल गौतम ने सभी कार्यकर्ताओ का इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए उनका आभार प्रकट किया !
(विज्ञप्ति)


