फर्जी न हो सर्जिकल स्ट्राइक - Sanjay Nirupam संजय निरुपम के ट्वीट पर गरमाई राजनीति
फर्जी न हो सर्जिकल स्ट्राइक - Sanjay Nirupam संजय निरुपम के ट्वीट पर गरमाई राजनीति
फर्जी न हो सर्जिकल स्ट्राइक - संजय निरुपम के ट्वीट पर गरमाई राजनीति
नई दिल्ली। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद संजय निरुपम के सर्जिकल स्ट्राइक पर किए गए एक ट्वीट से राजनीति में भूचाल आ गया है।
संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को कथित तौर पर फर्जी बताया है।
पूर्व सांसद संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि
'हर हिंदुस्तानी चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो लेकिन वह फर्जी न हो.'
निरुपम ने ट्वीट किया कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीति के लिए फायदा न उठाया जाए. राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ना न भूलें -
मनमोहन सिंह ने पीओके में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन कभी राजनैतिक लाभ के लिये नहीं उपयोग किया
संजय निरुपम ने एक और ट्वीट किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय सेना के कथित अपमान के ट्वीट का स्क्रीनशॉट संलग्न किया गया है।
यह ट्वीट के 15 सितंबर 2013 को 9:39 a.m. पर किया गया था।
इस ट्वीट में मोदी ने कहा था कि हम कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह सब सेना की कमजोरी से हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले संप्रग शासनकाल में केंद्रीय मंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे।
यह समाचार लिखे जाने तक Sanjay Nirupam ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में चौथेनंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
'यूपीए के शासनकाल में भी हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि भारतीय सेना ने पहले भी नियंत्रण रेखा पार कर के सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। चिदंबरम ने कहा था कि यूपीए-2 सरकार के समय सेना ने जनवरी 2013 में बड़ा हमला किया था। चिदंबरम ने यह भी कहा कि इस हमले को भारत की पाकिस्तान के प्रति नीति में बदलाव की मिसाल के रूप में देखना जल्दबाजी होगी।
Every Indian wants #SurgicalStrikesAgainstPak but not a fake one to extract just political benefit by #BJP.
Politics over national interest pic.twitter.com/4KN6iDqDo5
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 4, 2016
भारतीय सेना की जयजयकार करता हुआ महान राष्ट्रवादी नरेंद्र मोदी का एक बयान। pic.twitter.com/ku3oTjcDkU
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 4, 2016
Save
Save


