फसलों के समर्थन मूल्य की वृद्धि : कर्ज माफी के नाम पर यूपी के किसानों से किये मजाक को देखिए

मधुवन दत्त चतुर्वेदी

फसलों के समर्थन मूल्य की वृद्धि को उत्पादन लागत के बढ़ने के संदर्भ में देखिए, डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों के संदर्भ में देखिए, इस संदर्भ में भी देखिए कि चुनाव जीतने के बाद 'भूलूट कानून' लाने पर पागलपन की हद तक दीवाने प्रधानमंत्री ने एमएसपी अगले चुनाव से पहले बढ़ाई है, कर्ज माफी के नाम पर यूपी के किसानों से किये मजाक को देखिए, किसानों की आत्महत्याओं पर इस सरकार की संवेदनहीनता को देखिए

यह भी देखिए कि एमएसपी बढ़ने से शहरी गरीबों पर जो मार पड़ेगी उसके बारे में कोई प्रबंध नही किया गया है। न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई नही गयी है। खाद्य सामिग्री के ट्रांसपोर्टेशन को, उसपर जीएसटी को इस घोषणा के साथ सस्ता नही किया गया है।