फ़ेल हो गई नोटबंदी, घबराहट में सरकार ने काला को सफ़ेद करने की नई स्कीम बनाई
दिलीप सी मंडल

नोटबंदी जारी है। इसी बीच आज आ गई काले को सफ़ेद करने की केंद्र की नई स्कीम।
नोटबंदी का मक़सद अगर काले धन वालों को तबाह करना था तो नोटबंदी फ़ेल हो गई है।
सारा पैसा घुमा फिराकर बैंक में आ रहा था।
घबराहट में सरकार ने काला को सफ़ेद करने की नई स्कीम बनाई है। आज विधेयक पेश हो गया।
इसके तहत 30% इनकम टैक्स और 10% पेनाल्टी जोड़कर उस पर 33% सरचार्ज लिया जाएगा।
कुल 52% के आसपास।
पिछली स्कीम 45% की थी।
सारे बवाल का कुल नतीजा 7% का अतिरिक्त टैक्स।