फांसी पर चढ़ने को तैयार साक्षी, कांग्रेस ने ली चुटकी मोदी सरकार का नया नारा “अबकी बार बच्चे चार”
फांसी पर चढ़ने को तैयार साक्षी, कांग्रेस ने ली चुटकी मोदी सरकार का नया नारा “अबकी बार बच्चे चार”
हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने का फरमान जारी कर फिर पलटने लगे साक्षी महाराज
हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने का फरमान जारी करके भाजपा सांसद साक्षी महाराज फिर पलट गए। उधर भाजपा ने साक्षी महाराज के इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि वह उनकी निजी राय है जबकि कांगेस ने चुटकी लेते हुए कहा है मोदी सरकार का नया नारा है अबकी बार बच्चे चार।
साक्षी महाराज ने कहा कि अपने धर्म की रक्षा करने के लिए हिंदू सत्री को चार बच्चे पैदा करने चाहिए, का बयान उन्होंने किसी राजनीतिक प्लेटफॉर्म पर नहीं दिया था वह एक विशुद्ध आध्यात्मिक कार्यक्रम था जहां 500 धर्माचार्य उपस्थित थे, इसलिए उसे तूल नहीं दिया जाना चाहिए, रात गई बात गई। वह राजनीतिक मंच नहीं था, पार्लियामेंट भी नहीं था, मैं वहां पर अकेला मेंबर ऑफ पार्लियामेंट था। अब उसके बारे में बहुत बहस हो गई, मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है।
साक्षी महाराज ने ताल ठोंकते हुए कहा कि बहुत से लोग देश के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ा दिए गए, मैं भी फांसी के फंदे पर चढ़ने को तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आवाज पर गर्दन काटकर देने वाले आदमी हैं। उन्होंने कहा हम पार्टी के सिपाही हैं, मोदी के अनुयायी हैं।


