फिल्म 'खजूर पे अटके' में विनय पाठक दिखेंगे थोड़े शांत और थोड़े खुदगर्ज़
फिल्म 'खजूर पे अटके' में विनय पाठक दिखेंगे थोड़े शांत और थोड़े खुदगर्ज़
अभिनेता विनय पाठक जो 'खोसला का घोसला', 'भेजा फ्राई', 'रब ने बना दी जोड़ी' और अन्य कई फिल्मों में अपनी कॉमिक और नाटकीय भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, जल्द ही हर्ष छाया के निर्देशन में बनी मजाकिया, कॉमेडी फिल्म 'खजूर पे अटके' में अपनी अदाकारी के रंग बिखेरते नज़र आएंगे ।
विनय पाठक के साथ साथ फिल्म में कई जाने माने कलाकार जैसे की मनोज पहवा, सीमा पहवा, डॉली अहलूवालिया, सना कपूर और सुनेता सेनगुप्ता भी शामिल हैं। विनय पाठक के किरदार की बात करें तो वह फिल्म में रविंदर की भूमिका में नज़र आएंगे, जो परिवार में सबसे छोटे भाई है और जो कि काफी शांत और खुद्खर्ज है। जब वह परिवार के एक सदस्य की अचानक हुई मौत को देखता है तो रविंद्र अपनी बचकानी हरकतों को छोड़ देता है, और इन् सब के बीच कुछ परिस्थितियां ऐसी बन जाती है जिसके कारण काफी मजाकिया और हास्यमय माहौल बन जाता है जो दर्शको को काफी हद तक लुभाएगा।
विनय, जो कि कई छोटी फिल्मों का हिस्सा रह चुके है, बताते है छोटी फिल्मो को रिलीज़ करना और अच्छा कलेक्शन पाना काफी मुश्किल है. । "खजूर पे अटके एक छोटी फिल्म है और आज कल छोटी फिल्म बनाकर उसे रिलीज़ करना और फिर उस से अच्छा कलेक्शन पाना किसी चुनौती से अकाम नहीं। अब कोई भी दर्शक छोटी फिल्मो को देखने सिनेमा घरो में नहीं जाता क्योंकिसब कुछ डिजिटली प्राप्त हो ही जाता है। यह छोटी फिल्मो की बड़ी अजीब विडम्बना है। इस देश में अगर पिछले १० साल के आकडे उठा कर बात की जाये तो बहुत सी छोटे बजट की फिल्मे बनती है मगर कुछ ही ऐसी फ़िल्में होती है जो बड़े परदे पर हिट और अच्छा पैसा कमा पाती है।
वेलकम फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत और एस ओ आई ई फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म हर्ष छाया द्वारा निर्देशित की गयी है। फिल्म १८ मई २०१८ को सिनेमा घरो में नज़र आएगी।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Visit us on http://www.hastakshep.com/old
Visit us on http://healthhastakshep.com/old
Visit us on http://phaddalo.com/
Follow us on Facebook https://goo.gl/C4VnxC
Follow us on Twitter https://twitter.com/mediaamalendu


