फिल्म ‘द पास्ट’ का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़
फिल्म ‘द पास्ट’ का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़
गगन पुरी के निर्देशन में बनी 'द पास्ट' ने अपनी फिल्म का पहला मोशन पोस्टर किया जारी।
फिल्म के मोशन पोस्टर को देखते हुए, हम यह कह सकते है कि फिल्म की कहानी छिपे हुए गुप्त अंधेरे को दर्शा रही है। यह फिल्म एक आगामी उपन्यासकार सिमरन की कहानी का अनुसरण करती है जो अपनी एक नई उपन्यास को पूरा करने की आशा में अपनी छोटी बहन के साथ एक घर के अंदर जाती हैं। उनके घर में आगमन से उनके अतीत के कुछ गहरे और अंधेरे रहस्य का खुलासा होता है जो लोगो को डर और खौफ़ की एक नयी दुनिया में ले जायेगा।
फिल्म में वेदिता प्रताप सिंह, युवराज पराशर, राजेश शर्मा, सोनिया अल्बिज़ुरी, जया वेरली, समीक्षा भट्ट, और दीप्ति पुजार अहम् किरदार में नजर आएंगे। आज तक हॉरर शैली की फिल्मो को बॉलीवुड में अपना सही स्थान प्राप्त नहीं हुआ है और इन फिल्मो को एक अलग नज़रिये से देखा जाता है पर ' द पास्ट ' यह नजरिया बदल देगी।
जसपाल सिंह और नितेश कुमार की प्रस्तुति में 'द पास्ट', पीकॉक मोशन फिल्म्स द्वारा निर्मित की गयी है। फिल्म आने वाली 4 मई को रिलीज होगी ।
ट्रेलर लिंक " target="_blank" rel="noopener noreferrer">


