बजट प्रक्रिया पर मोदी सरकार की हेराफेरी पर कांग्रेस की आंखें लाल
बजट प्रक्रिया पर मोदी सरकार की हेराफेरी पर कांग्रेस की आंखें लाल
नई दिल्ली, 24 जनवरी। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आगामी बजट सत्र में पूर्ण बजट पेश करने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने सरकार के इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने माइक्रो ब्ल़गिंग साइट ट्विटर पर ताबड़तोड़ ट्वीट किए। उन्होंने कहा
“चुनाव से कुछ महीने पहले नियमित रूप से बजट पेश करने का भाजपा सरकार का कदम नियमों और स्थापित संसदीय प्रथाओं के खिलाफ है। सरकार का कार्यकाल 5 वर्ष है जो मई 2019 में समाप्त होताीहै। सरकार ने 5 पूर्ण बजट प्रस्तुत किए और केवल एक लेखानुदान प्रस्तुत कर सकती है।“
BJP Govt’s move to present a regular budget few months before the elections is against all norms, rules & established Parliamentary practices. The term of the Government is 5 years which ends in May 2019. The govt presented 5 full budgets & can only present a vote on account.
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) January 24, 2019
श्री शर्मा ने कहा,
“12 महीनों के बजट के लिए, सरकार के पास कार्यकाल शेष होना चाहिए। 3 महीने का कार्यकाल और 1 वर्ष का बजट विचित्र और अभूतपूर्व है। यह नहीं भूलना चाहिए कि बजट, के बाद वित्त विधेयक है जिसे 75 दिनों में अपनाया जाना चाहिए।“
For a budget for 12 months, the govt must have the tenure left. A tenure of 3 months and a budget for 1 year is bizarre & unprecedented. Not to forget that the budget is followed by Finance bill that must be adopted in 75 days.
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) January 24, 2019
कांग्रेस नेता ने कहा,
“सरकार की मंशा संदिग्ध है। झूठे वादे करने और उन वादों को पूरा करने में विफल रहने के बाद, यह भव्य घोषणाएं करने और लोगों को संविधान और संसदीय प्रथाओं की अवहेलना करने के लिए उकसाने का एक हताश प्रयास है।“
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


