बयान पर बवाल के बाद “हिंदू” से “हिंदी” हो गईं नजमा
बयान पर बवाल के बाद “हिंदू” से “हिंदी” हो गईं नजमा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला के इक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार पर बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में रहने वाले लोगों को 'हिंदू' कहना गलत नहीं है, क्योंकि यह हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है। नजमा हेपतुल्ला के उक्त बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि देश में रहने वाले सभी लोग 'भारतीय' हैं, न कि 'हिंदू'।
हालाँकि विवाद खड़ा होने पर नजमा हेपतुल्ला ने सफाई दी है कि उन्होंने 'हिंदी' को राष्ट्रीय पहचान बताया था। मैंने हिंदू नहीं हिंदी शब्द का प्रयाेग किया था।
दरअसल, भाजपा नेता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत में रहने वाले लोगों को हिंदू कहना कतई गलत नहीं है। नजमा के मुताबिक यह राष्ट्रीयता की पहचान से जुड़ा मामला है। नजमा ने कहा था कि हिंदुकुश पर्वतमाला और सिंधु नदी के साथ जुड़ी पूरी भारतीय आबादी हिंदू है और इतिहास की यह सच्चाई लोगों को भूलना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों के लिए हिंदू शब्द एक राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है और किसी को इतिहास नहीं भूलना चाहिए। नजमा ने ये तर्क दिया कि अरब देशों में भी भारत को अल हिंद कहा जाता है।
गौरतलब है कि हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। बाद में शवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मोहन भागवत के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया था.
गौरतलब है कि आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने 17 अगस्त को बयान दिया था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र और यहां रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। भागवत ने कहा था कि राष्ट्र की पहचान हिंदुत्व से है। हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों हिंदू है।
विरोधियों ने की बयान की निंदा
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान की निंदा की है। मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान के मुताबिक हमारा देश भारत है और यहां रहने वाले भारतीय हैं। कांग्रेस ने नजमा को भारत का संविधान पढ़ने की नसीहत करते हुए कहा कि भारत के संविधान के तहत देश का हर नागरिक भारतीय है, न कि हिंदू।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि नजमा हेपतुल्ला जी की हम बहुत इज्जत करते हैं। अगर वो भारत का संविधान पढ़ लें तो बेहतर होगा। उसमें भारत का जिक्र है। जिसके मुताबिक भारत का हर नागरिक भारतीय है, हिंदू नहीं।
राकांपा नेता तारिक अनवर ने कहा कि नजमा हेपतुल्ला ने अगर ऐसा बयान दिया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये घटिया बात है। वो मौलाना आजाद से संबंध जोड़ती हैं, उसके बाद इस तरह की घटिया बात कहती हैं। लगता है कि सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करेंगी।
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि माइनॉरिटी अपेयर मिनिस्ट्री का गठन माइनिरटी के इंटरेस्ट को सेफगार्ड करने के लिए बना है। वो केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वो अपना स्टैंड क्लीयर करें। संविधान जो बना है वो भारत का है ना कि हिंदुस्तान का संविधान है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, hindu, manish tiwari, Najma Heptulla, manish tiwari slams najma heptullas statement , ,Minority affairs minister ,Najma Heptullah ,Indians Hindu ,RSS ,Mohan Bhagwat,केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग मंत्री नजमा हेपतुल्ला


