बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी मोदी और राष्ट्रपति ने
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बांग्लादेश के लोगों को बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा है- बांग्लादेश के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई। भारत के लिए बांग्लादेश चिरस्थायी और महत्वपूर्ण दोस्त है।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद अब्दुल हमीद को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है "मुझे अपनी, भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए खुशी हो रही है।"
राष्ट्रपति श्री मुखर्जी ने दिसंबर, 2014 की अपनी सुखद बांग्लादेश यात्रा की याद दिलाते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा और नए क्षेत्रों में आपसी सहयोग कायम होगा।

ভারতের স্থায়ী এবং গুরুত্বপূর্ণ বন্ধু বাংলাদেশের জনগণকে জানাই স্বাধীনতা দিবসের শুভেচ্ছা।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 26, 2015
Independence Day greetings to the people of Bangladesh, a Nation that has always been an enduring & important friend for India.

— Narendra Modi (@narendramodi) March 26, 2015