बिहार ने सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखाया : अखिलेश
बिहार ने सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखाया : अखिलेश
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन तोड़कर तीसरा मोर्चा बनाने वाली समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखाया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बिहारकी जनता ने देश के संविधान में भरोसा जताते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर अपना निर्णय दिया है।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु में प्रकाशित समाचार के अनुसार सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद लखनऊ में संवाददाताओं से बात करते हुए बिहार के चुनाव नतीजों से संबंधित सवालों के जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जबर्दस्त जीत के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में लखनऊ के जे.पी. सभागार में समाजवादी नेताओं का एक संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई।


