बीजेपी वर्कर की तरह काम कर रहे अधिकारियों को कमलनाथ ने चेताया

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी वर्कर की तरह काम कर रहे अधिकारियों को चेताते हुए कहा है कि प्रदेश में कई अधिकारी भारतीय जनता पार्टी का 'बिल्ला' लगाए घूम रहे हैं और कांग्रेस ऐसे सभी अधिकारियों पर नज़र रख रही है।

आज यहां संवाददाताओं से बातकरते हुए कमलनाथ ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ऐसे सभी अधिकारियों का 'हिसाब-किताब' करेगी।

कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन में ऐसे कई लोग हैं जो भाजपा का 'बिल्ला' लगाए हुए घूम रहे हैं, उनके लिए काम कर रहे हैं, कांग्रेस उन सभी पर नज़र रखे हुए है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 14 दिन में प्रदेश में 10 किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी सुध नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की तुलाई में परेशानी हो रही है, यह भी उनकी आत्महत्या की वजह बन रही है।

सूबे में फर्जी मतदाता, ये प्रशासनिक गलती नहीं

निर्वाचन आयोग में फर्जी मतदाता सम्बंधित शिकायत के संदर्भ में कमलनाथ ने आरोप लगाया कि ये प्रशासनिक गलती नहीं है, मध्यप्रदेश में अधिकारियों ने सत्तारूढ़ दल भाजपा के दबाव में जानबूझकर ऐसा किया है।


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>

उन्होंने कहा कि पार्टी ने आयोग से सभी गड़बड़ियां ठीक करने की मांग की है और 101 विधानसभा क्षेत्रों की सीडी भी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इन सबकी जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्यवाई की मांग की गई है। प्रदेश में इस वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव होंगे। उसके लिए दोनों दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।