बीफ पर फतवा देने वाले #खट्टर की सरकार का खटराग, #बीफ को बताया #आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत
बीफ पर फतवा देने वाले #खट्टर की सरकार का खटराग, #बीफ को बताया #आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत
नई दिल्ली। इस मुल्क में मुस्लिम रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोड़ना होगा, का फतवा देने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य संरक्षकत्व में प्रकाशित होने वाली पत्रिका का दावा है कि बीफ आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत है।
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक पत्रिका में बीफ को शरीर के विकास के लिए जरूरी बताया गया है। पत्रिका में दिए एक आलेख में बताया गया है कि बीफ जानवरों का सबसे बेहतर मांस है, जो शरीर की आयरन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाता है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 'शिक्षा सारथी' नाम की इस पत्रिका के एक मुख्य संरक्षक हैं, जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा संरक्षक हैं।
हरियाणा ने हाल ही में एक कानून पास किया है, जिसके तहत गोहत्या 10 साल की सजा मुकर्रर की गई है। ऐसा कानून पास करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
खट्टर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि मुस्लिम इस मुल्क में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोड़ना होगा।
जब खट्टर के बयान पर बहुत बवाल हुआ, तो वह पलट गए थे और कहा था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया।
'शिक्षा सारथी' पत्रिका के सितंबर के अंक के एक अध्याय Iron: Vital for Strength में शरीर में आयरन बढ़ाने वाले तत्वों की एक सूची दी गई है, जिसमें बीफ का भी जिक्र है। पत्रिका का प्रकाशन शिक्षा विभाग करता है और इसे सरकारी स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों में बांटा जाता है।
पत्रिका में स्कूल के बच्चों के सेहत से जुड़े मुद्दों, भोजन, पोषण, शिक्षण के तरीके और प्रेरणादायी कहानियां प्रकाशित की जाती हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार हरियाणा में लगभग 14,500 प्राइमरी स्कूल हैं। 'शिक्षा सारथी' में स्कूल अध्यापकों और फ्रीलांस लेखकों को आलेख छपते हैं।
The September issue of the monthly 'Shiksha Sarthi', in a chapter titled 'Iron: Vital for Strength', has a list of iron enhancers and inhibitors, which "directly affect the absorption of iron", on page 48.
TOI
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पत्रिका के सितंबर अंक के ऑनलाइन एडिशन को हटा दिया गया है।


