बेईमानी के आरोप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रामगोपाल यादव, कहा- मैं आज भी सपा का ही
बेईमानी के आरोप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रामगोपाल यादव, कहा- मैं आज भी सपा का ही
बेईमानी के आरोप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रामगोपाल यादव, कहा- मैं आज भी सपा का ही
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित राज्यसभा सांसद व सपा के पूर्व महासचिव रामगोपाल यादव अपने ऊपर लगे बेईमानी के आरोपों पर आज प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़े। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। हालाँकि उन्होंने जो कहा उसका एक अर्थ यह भी निकलता है कि न्यूक्लियर डील पर यूपीए सरकार बचाने पर सपा और काँग्रेस के बीच कोई गुप्त डील भी हुई थी, जिसके तहत वे केंद्र में मंत्री बन सकते थे।
रामगोपाल यादव ने कहा,
“अगर लोग समझते हैं कि मेरे साथ अन्याय हुआ है तो उसे ठीक करें और नहीं समझते हैं कि अन्याय हुआ है, तो नहीं ठीक करें, हमें क्या है।“
उन्होंने कहा
“मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे कभी कोई लालच नहीं रहा। मैंने कभी मंत्री नहीं बनना चाहा। मैं मंत्री बनना चाहता तो न्यूक्लियर डील के वक्तदिल्ली में मंत्री बनता। मैंने नेता जी से साफ मना कर दिया कि मैं कभी मिनिस्टर नहीं बन सकता।“
पूर्व सपा महासचिव ने कहा
“तो जब मुझे कुछ नहीं लेना-देना है, तो मुझे क्या करना है। मेरे ऊपर बेईमानी के आरोप लगे, इससे ज्यादा दुखद बात क्या हो सकती है।“
उन्होंने कहा मैं लालची नहीं हूँ।
#WATCH Ramgopal Yadav breaks down, says “Agar log samjhte hai ke mere sath annay hua hai to mere saath insaaf kare. Mein lalchi nhi hu” pic.twitter.com/IPjQJJhlTq
— ANI UP (@ANINewsUP) November 14, 2016
I still believe myself to be part of SP, even if I am not operating officially: Ramgopal Yadav pic.twitter.com/Dk00V0Ku8E
— ANI UP (@ANINewsUP) November 14, 2016
Save


