बेटी पढ़ाओ, मगर भाजपा के विधायकों से बचाओ
बेटी पढ़ाओ, मगर भाजपा के विधायकों से बचाओ
बेटी पढ़ाओ, मगर भाजपा के विधायकों से बचाओ
सतना, 27 सितम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं और ऐसे कई मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने पर व्यंग्य कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया है कि 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' जबकि वास्तव में हो रहा है कि 'बेटी पढ़ाओ और भाजपा के विधायकों से बचाओ।'
मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कामतानाथ मंदिर में पूजा करने के बाद चित्रकूट में एक सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। उस पर प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला, बल्कि उस विधायक को बचाने की कोशिश की गई। वे नारा तो देते हैं, 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ', जबकि होना चाहिए कि 'बेटी पढ़ाओ और भाजपा के विधायकों से बचाओ।'
राहुल गांधी ने महिलाओं से वादा किया कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देगी, उन्हें किसी तरह का डर नहीं होगा। कांग्रेस का मुख्यमंत्री हालात को बदल देगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से वादा किया कि राज्य में कांगेस की सरकार आने पर सबसे पहले कर्नाटक की तरह किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देने की हर संभव कोशिश होगी।
राफेल विमान खरीद में घोटाले का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि 'राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में गड़बड़ी हुई है। मोदी ने अपने मित्र अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से ठेका छीनकर अंबानी की कंपनी को दिलाया है। कांग्रेस काल में यह विमान सौदा 526 करोड़ का था, मगर अब 1600 करोड़ में खरीदा जा रहा है।'
चोरी कर रहा है देश का चौकीदार
श्री गांधी ने कहा,
"देश का चौकीदार चोरी कर रहा है। यही कारण है कि उन्हें देश के युवाओं से आंख से आंख मिलाने का साहस नहीं हो पा रहा है। राफेल का दाम बताने के लिए सरकार तैयार नहीं है, फ्रांस से हुए समझौते का हवाला दिया जाता है मगर फ्रांस के राष्ट्रपति कहते हैं कि सरकार चाहे तो विमान के दाम बता सकती है। फ्रांस की ओर से दाम न बताने की कोई बाध्यता या शर्त नहीं है।"
देश में बढ़ती बेरोजगार का जिक्र करते हुए गांधी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, मोदी बात तो मेड इन इंडिया की करते हैं, मगर सरदार पटेल की प्रतिमा तक चीन के लोग बना रहे हैं। रोजगार चीन के युवाओं को मिला है, भारत का युवा बेरोजगार है।'
किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के प्रयास होंगे। हमारे देश में मेड इन चाइना नहीं बल्कि मेड इन इंडिया, मेड इन चित्रकूट दिखेगा।'
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता मंदिर में मौजूद रहे।
राहुल गांधी शाम को सतना से बस द्वारा रीवा के लिए संकल्प यात्रा पर निकलेंगे।
वह जिस बस में सवार होंगे उसमें राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेता भी उनके साथ रहेंगे। इस संकल्प यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होगा। राहुल गांधी शुक्रवार को रीवा जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अगर आप सच में हिंदुस्तान के चौकीदार हैं, तो देश को समझाएं कि 526 करोड़ का राफेल हवाई जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा : कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #MPPukareRahulGandhi pic.twitter.com/QT2HkCFLUN
— Congress (@INCIndia) September 27, 2018
नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि मैं आपका प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार बनना चाहता हूं और पता लगा आपकी चौकीदारी नहीं अंबानी जी की चौकीदारी हो रही है : कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #MPPukareRahulGandhi
— Congress (@INCIndia) September 27, 2018
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Topics - Rahul Gandhi in Chitrakoot, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बेटी पढ़ाओ, भाजपा के विधायकों से बचाओ, चित्रकूट, चित्रकूट में राहुल गांधी, Congress president Rahul Gandhi, Beti Bachao, save daughter drom BJP MLAs, Chitrakoot,


